भारत सरकार ने योग (Yoga) को एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल ( Competitive Sport ) के रुप में मान्यता दे दी है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू और आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी मंत्रालय मंत्री श्रीपाद नाइक ने कार्यक्रम के दौरान योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दी।
अब योग की राज्यों में स्पोर्ट फेडरेशन होगी और बाकि खेलो की तरह कॉम्पिटिटिव गेम्स आयोजित किए जाएंगे। इसे ‘खेलो इंडिया ‘ में शामिल किया जाएगा।
खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ( Kiren Rijiju ) ने ट्वीट करके कहा ,खेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता दी है। जैसा कि YOGA दुनिया के लिए भारत का उपहार है, YOGASANA स्पोर्ट्स वर्ल्ड को उपहार है।
भारत सरकार योगा स्पोर्ट ( Yoga Sport ) को भी उसी तरह आर्थिक मदद करेगी जैसे दूसरे खेलो को देती है। अब अन्य खेलो की तरह योगा में भी लोग करियर बना सकेंगे।